Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस में बड़ी सियासी उठापटक देखने को मिल रही है। पहले टीएस सिंहदेव को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया गया, फिर मोहन मरकाम की जगह बस्तर के सांसद दीपक बैज को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया। जबकि अब सीएम बघेल अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। जिसमें मोहन मरकाम की जगह पक्की मानी जा रही है। वहीं विस्तार से पहले एक मंत्री का इस्तीफा लिया गया है।
मोहन मरकाम बनेंगे मंत्री
मोहन मरकाम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद बघेल सरकार में मंत्री बनाया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी है। सीएम ने कहा कि ‘प्रेमसाय टेकाम का इस्तीफा स्वीकार किया गया है। जबकि उनकी जगह मोहन मरकाम को मंत्री बनाया जाएगा। राजभवन में इसके लिए पत्र भेज दिया गया है, शुक्रवार को शपथग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।’ बता दें कि मोहन मरकाम चार साल से प्रदेश अध्यक्ष थे। जबकि अब उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
दो विधायक और बन सकते हैं मंत्री
बताया जा रहा है कि मोहन मरकाम के साथ दो और विधायकों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। जिनमें धनेन्द्र साहू और सत्यनारायण शर्मा का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि इसको लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं इस्तीफा देने के बाद शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि ‘मंत्रिमंडल में किसे शामिल करना है और किसे नहीं यह काम मुख्यमंत्री का होता है। इसलिए मैंने मुख्यमंत्री के कहने पर अपना इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना था कि कांग्रेस कमेटी की तरफ से उनका इस्तीफा लेने का आदेश दिया गया था। इसलिए मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।’
टीएस सिंहदेव के विभागों में हो सकत है बदलाव
बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में विस्तार के बाद मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल हो सकता है। जिसमें सबसे अहम उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को लेकर चर्चा है। चर्चा है कि टीएस सिंहदेव के विभागों में भी फेरबदल होगा। टीएस सिंहदेव फिलहाल स्वास्थ्य मंत्री हैं, लेकिन उन्हें कुछ और विभागों की भी जिम्मेदारी दी जा सकती है। बता दें कि इससे पहले उन्हें पंचायत मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया था।’ छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से कांग्रेस में हो रहे यह बदलाव अहम माने जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines