Chhattisgarh Security Force Naxalites Operation: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले बस्तर में राज्य पुलिस और सुरक्षाबलों के हाथ नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, दंतेवाड़ा में किरंदुल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरंगेल में तोडीतुमनार के जंगलों में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली को मार गिराया है। वहीं दूसरी तरफ सुकमा में 2 इनामी नक्सलियों ने पुलिस के सामने अपना आत्मसमर्पण किया है। पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने वाले दोनों नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम था।
दंतेवाड़ा मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर
मिली जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा और बीजापुर के बॉर्डर पर सुरक्षाबल के जवान शुक्रवार को तलाशी पर निकले थे। इस दौरान नक्सलियों ने उन पर हमला बोल दिया। भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। इसके साथ ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के मुठभेड़ शुरू हो गई। यह मुठभेड़ 15 से 20 मिनट तक चली, इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने नक्सली को मार गिराया। सुरक्षाबलों की टीम को मौके से एक नक्सली का शव, हथियार और कई नक्सल सामग्री मिली है।
यह भी पढ़ें: Video: छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग के दफ्तर में लगी भीषण आग, बीच-बीच में हो रहे हैं ब्लास्ट
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली
जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एक नक्सली किस्टाराम एरिया कमेटी का पूर्व सचिव प्रकाश है, वहीं एक महिला नक्सली है। बताया जाता है कि प्रकाश बहुत ही कम उम्र में नक्सली संगठन के DVCM के पद पर तैनात था। वह नक्सली प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन से परेशान हो गया था। इसके बाद उसने नक्सलवाद को छोड़ने फैसला किया और एसपी किरण चव्हाण के सामने सरेंडर कर दिया। महिला नक्सली रीता प्रकाश की साथी थी, उसने भी उसके साथ ही पुलिस सरेंडर कर दिया।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines