Chhattisgarh Naxalites Operation: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई समय के साथ तेज होती जा रही है। 23 मई, 2024 गुरुवार को प्रदेश के बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच काफी देर तक मुठभेड़ चली, जो अभी भी जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षबलों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं कुछ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, इसके अलावा कुछ नक्सलियों को गोली लगने की भी खबर है।
मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर
नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं दंतेवाड़ा एसपी ने मुठभेड़ में 5 नक्सलियों के मौत की पुष्टि की है, इसके साथ ही आज प्रदेश में मुठभेड़ के दौरान कुल 7 नक्सलियों को ढेर किया गया है। बताया जा रही है कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके रूक-रूक कर मुठभेड़ हो रही है। मुठभेड़ में मारे गए सातों नक्सली वर्दीधारी थे। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस कप्तान गौरव राय ने पुष्टि करते हुए बताया कि इन क्षेत्रों मुठभेड़ अभी भी जारी है। बता दें कि पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम 1 हजार से ज्यादा जवान के साथ इन जिलों में ऑपरेशन के लिए निकली है।
यह भी पढ़ें: CM विष्णुदेव साय ने की किर्गिस्तान में फंसे छात्रों से फोन पर बात, बोले- चिंता न करें आपके साथ खड़ी है सरकार
41 लाख रुपये के इनामी नक्सली गिरफ्तार
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सुरक्षाबलों ने बीजापुर जिले में 41 लाख रुपये के इनामी 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें 10 हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं। इन सभी नक्सलियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines