Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड बनाना अब आसान हो गया है। अब घर बैठे आप राशन कार्ड बना सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको टोल फ्री नंबर 14545 पर डायल करना होगा। राशन कार्ड बनाने की सुविधा भी मितान योजना में शामिल करने का फैसला लिया गया है।
सीएम ने कहा कि प्रदेश में नागरिक सुविधाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। मितान योजना के तहत लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ घर बैठे ही मिल रहा है। राज्य सरकार लगातार लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखकर कार्य कर रही है। सीएम ने कहा कि आप सबको बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि अब हमने राशन कार्ड को भी मितान योजना में शामिल करने का निर्णय लिया है। घर बैठे कॉल करें 14545 पर और बुलाएं मितान। घर बैठे ही बन जाएगा आपका राशन कार्ड।
छत्तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने नागरिकों को सरकारी दस्तावेज बनवाने के लिए घर पहुंच सेवा ’मुख्यमंत्री मितान योजना’ की शुरुआत 01 मई 2022 से प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली सेवाओं में जन्म प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र में सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र में सुधार, मूल निवासी प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
1 day agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
1 day agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
4 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
6 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
11 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
25 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
28 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
31 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines