Chhattisgarh News: सुबह-सुबह एक बुरी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ में रायपुर बदौला बाजार रोड, सारागांव के पास मालवाहक और ट्रेलर में भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में महिलाएं समेत 13 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 4 बच्चे और 9 महिलाएं शामिल हैं। जैसे ही ट्रक और ट्रेलर में टक्कर हुई तो तेज आवाज हुई तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और हादसे के शिकार लोगों की मदद की।
कैसे हुआ हादसा
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार ये हादसा तब हुआ जब मालवाहक चौथियाछट्टी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था। सामने से आ रहे ट्रेलर की मालवाहक के भीषण टक्कर हो गई। खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे की खबर के बाद से ही रायपुर में हड़कंप मच गया है। हाससे में 10 लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है।
यह भी पढ़ें: Earthquake in Tibet: भूकंप के तेज झटकों से हिली तिब्बत की धरती, यूपी-बिहार तक दिखा असर
मौके पर हुई 13 लोगों की मौत
रायपुर के बदौलाबाजार रोड, सारागांव के पास मालवाहक और ट्रेलर में भीषण टक्कर हुई जिसमें मौके पर ही 13 लोगों की जान चली गई। ये घटना बहुत ही भयावह थी जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें आनन-फानन में रायपुर के डॉ. बीआर अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने की मदद
मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही हादसा हुआ तो तेज आवाज सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने पहले पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दी और फिर घायल लोगों की मदद की। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अभी तक इस बारे में इतनी सटीक जानकारी नहीं आई है कि हादसा हुआ कैसे और किसकी गलती है।
यह भी पढ़ें: सीमा हैदर ने पाकिस्तान में बदला था धर्म, जानें पहलगाम पर क्या बोले केपी सिंह?
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
7 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
2 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
13 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
16 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
18 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines