Chhattisgarh New Ration Card: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 7वें दिन राशन कार्ड की संख्या के मुद्दे पर काफी चर्चा हुई। विधायक मोतीलाल साहू ने विष्णुदेव साय सरकार से सवाल की कि साल 2018 में कितने बीपीएल और एपीएल कार्ड धारक थे और राशन कार्ड की कुल संख्या में कितनी वृद्धि हुई है? सदन में विधायक इस सवाल का जवाब प्रदेश के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने प्राप्त डाटा के साथ दिया। खाद्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में साल 2018 के बाद राशन कार्ड में की संख्या में 18 लाख 56 हजार 436 वृद्धि हुई है।
विधायक के सवाल का खाद्य मंत्री ने दिया जवाब
सदन में विधायक मोतीलाल साहू के राशन कार्ड वाले का जवाब देते हुए खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि साल 2018 की स्थिति में 14 लाख 64 हजार 855 अंत्योदय राशनकार्ड, 42 लाख 60 हजार 937 प्राथमिकता राशनकार्ड, 55 हजार 436 एकल निराश्रित राशनकार्ड प्रचलित थे। इसमें 18 लाख 56 हजार 436 राशन कार्ड में वृद्धि हुई है। इसके बाद मोतीलाल साहू ने कहा कि पिछली सरकार ने ढिंढोरा पीटा था कि 40 लाख परिवार को गरीबी रेखा से बाहर लाया गया, क्या जो गड़बड़ी हुई उस पर जांच करेंगे। इसके जवाब में मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि शिकायत आने पर जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ IED ब्लास्ट: डिप्टी CM और गृहमंत्री घायल जवान से मिलने पहुंचे अस्पताल, बोले- किसी भी समय संपर्क करें
आधार से लिंक होगा नया राशन कार्ड
इसके बाद विधायक राजेश मूणत ने सवाल किया कि, क्या राशन कार्ड आधार से लिंक होगा? छत्तीसगढ़ में चौथी बार राशन कार्ड छप रहा है…. पिछली सरकार ने आधार से लिंक नहीं कराया था, उन्होंने ही राशन कार्ड पर फोटो छापना चालू किया। इसका जवाब देते हुए मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि इस बार राशन कार्ड को आधार से जोड़ा रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
2 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
16 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
19 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
25 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
26 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines