Bijapur IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के भीषण हमले में सुरक्षाबलों के 9 जवान शहीद हो गए। हमला इतना भीषण था कि जवानों की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। IED ब्लास्ट के बाद गाड़ी के कलपुर्जे लगभग 20 फीट ऊंचे पेड़ पर टंग गए। जवानों के शवों के भी कई टुकड़े मिले हैं। सुरक्षाबलों की कई टीमें मौके पर जांच में जुटी हैं। घटनास्थल से कई किलोमीटर दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस की दूसरी टीमें जब जवानों की मदद के लिए पहुंचीं तो मलबा बिखरा मिला।
यह भी पढ़ें- BJP के 20 मंत्रियों की क्लास लेंगे RSS के दिग्गज नेता, लिस्ट में CM फडणवीस का नाम भी शामिल
पुलिस ने कराह रहे जवानों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। धमाके के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। धमाके के बाद गाड़ी के कलपुर्जे आसपास के पेड़ों पर टंग गए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाका कितना खतरनाक था? नक्सलियों ने जवानों के ऊपर कुटरू के इलाके में हमला किया। इस इलाके में घने जंगल हैं।
9 जवानों का बलिदान
बताया जा रहा है कि सुरक्षाबल नारायणपुर में सर्चिंग ऑपरेशन के बाद कैंप में लौट रहे थे। धमाका सोमवार को दोपहर लगभग सवा दो बजे अंबेली गांव के पास हुआ। सभी शहीद 9 जवान DRG के बताए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि नक्सलियों ने कायराना हरकत की है। हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। जल्द छत्तीसगढ़ नक्सलियों के आतंक से मुक्त होगा। घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी दुख जाहिर किया है।
यह भी पढ़ें:बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुंबई क्राइम ब्रांच ने 26 आरोपियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट
उन्होंने कहा कि हमें नक्सलवाद को समाप्त करना है। हमारे जवान जल्द अपने प्रयासों में सफल होंगे। हमले की जानकारी मिलते ही बस्तर आईजी सुंदरराज पी बीजापुर पहुंच गए। सूत्रों के अनुसार जांच के लिए एनआईए की टीम जल्द बीजापुर जाएगी। आईजी के अनुसार हमले में 6 जवान घायल हुए हैं। फिलहाल सुरक्षाबल दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों के सीमावर्ती इलाकों में 3 दिन से नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
11 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines