Rajim Kumbh Mass Marriage Program: प्रदेश के राजिम कुंभ कल्प 2024 मेला में सरकार सामूहिक विवाह कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्याओं की शादी करवाई जाती है। इसके साथ सरकार उन्हें गिफ्ट भी देगी। आज यानी 2 मार्च को इस कार्यक्रम का आयोजन होना है। इसमें लगभग 180 करोड़ जोड़ों की शादी होगी। जानिए कार्यक्रम से जुड़ी बाकी जानकारी।
जिला कलेक्टर समेत यह लोग बनेंगे साक्षी
बारात धूमधाम से निकलेगी और यह सामूहित विवाह कार्यक्रम राजीव लोचन मंदिर परिसर राजिम में किया जाएगा। इस खास कार्यक्रम में जिला कलेक्टर, SP और कुंभ में आए साधु संत भी शामिल होंगे और विवाह के साक्षी बनेंगे। इसके अलावा विवाहित जोड़ों को उपहार भी दिए जाएंगे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अशोक पाण्डेय ने बताया कि अभी तक 180 जोड़ों का पंजीयन हुआ है। इससे गरीब परिवारों को लड़की की शादी में होने वाली आर्थिक मुश्किलों का हल, विवाह के टाइम पर होने वाली फिजूलखर्ची को रोकना और सादगी से शादी को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। सामूहिक विवाहों के आयोजन के माध्यम से मनोबल बढ़ेगा और उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार, सामूहिक विवाहों को बढ़ावा तथा विवाहों में दहेज के लेन-देन की रोकथाम करना है।
किस-किसको मिलता है योजना का लाभ?
इसका उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवार/मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के अन्तर्गत कार्ड रखने वाले परिवार की 18 साल से ज्यादा की ज्यादा-से-ज्यादा दो लड़कियों को यह लाभ दिलाया जाना है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
3 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
7 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
7 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
10 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
12 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
17 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
31 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
34 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines