Chhattisgarh Monsoon Session 2024: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज से मानसून सत्र की शुरुआत हो गई है, सत्र के पहले विधानसभा में काफी ज्यादा हंगामा हुआ। सदन में विपक्षियों द्वारा नारेबाजी के बीच ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा जारी रही। प्रदेश के गृह मंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने हंगामे और शोर शराबे के बीच विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सदन में शिवरीनारायण के बेर अयोध्या ले जाने का कारण भी बताया। वहीं बिरकोना में किसान की मौत पर विपक्ष के साथ डिप्टी सीएम और भाजपा विधायक की तीखी बहस हुई।
किसान की मौत पर सवाल
विपक्ष के नेता अजय चंद्राकर और भावना बोहरा ने बिरकोना में किसान की मौत पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसान ने आत्महत्या की थी या फिर यह एक हत्या थी। क्योंकि किसान के शरीर पर चोट के निशान थे, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका जिक्र नहीं है। इस मामले को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा और विपक्ष के बीच तीखी बहस छिड़ गई।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में ज्योतिर्लिंग क्यों है प्रसिद्ध? सावन महीने में श्रद्धालुओं का लगता है तांता
शिवरीनारायण के बेर पर बवाल
इस दौरान गृह मंत्री विजय शर्मा ने शिवरीनारायण के बेर को अयोध्या ले जाने पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवाल का तीखा जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष को एक बार मार्केट में जाकर देख लेना चाहिए कि वहां शिवरीनारायण के बेर मिलते हैं या नहीं। भगवान श्रीराम के दरबार जाना था तो शिवरीनारायण से बेर ले गए थे। अगर कल्पना होगी कि उस वृक्ष से ले गए हैं तो यह अलग मामला है। शिवरीनारायण के बेर भगवान राम को समर्पित किए गए है और इसलिए किए गए क्योंकि यह भावना की बात थी। अगर भूख मिटाने की बात है तो छत्तीसगढ़ की मातृत्वशक्ति में है। इस बहस के दौरान स्पीकर ने सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
3 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
10 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
14 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
14 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
17 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
19 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
24 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
24 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines