Chhattisgarh C-Vigil App 197 Complaint: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक पार्टियों और निर्वाचन आयोग की तैयारियां फुल स्पीड में चल रही हैं। जहां पार्टियां अपने प्रचार प्रसार में हुई हैं, वहीं निर्वाचन आयोग प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव करवाने में जुटा हुआ है। निर्वाचन आयोग नई टेक्नोलॉजी के तहत सी-विजिल ऐप के जरिए आम नागरिकों की मदद भी कर रहा है। अब तक सी-विजिल ऐप पर 197 शिकायतें मिली हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन सभी शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है।
देश-दुनिया की पल-पल की अपडेट News24 के लाइव ब्लॉग पर
सी-विजिल एप पर शिकायतों की भरमार
प्रदेश के निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, राज्य में आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक सी-विजिल ऐप पर लोगों की मौजूदगी बढ़ी है और उनके द्वारा इस ऐप पर शिकायतें भी जा रही हैं। अब तक इस एप के जरिए कुल 197 शिकायतें सामने आई हैं और उनकी निराकरण कर दिया गया है। सी- विजिल एप के जरिए मिलने वाली शिकायतों के समाधान के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में अलग से कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसकी निगरानी खुद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले करती है।
यह भी पढे़ं: छत्तीसगढ़ में चुनाव आयोग की सराहनीय पहल, 7 मोबाइल ऐप के जरिए वोटर्स को करेंगे जागरूक, जानें क्या है प्लान?
शिकायतों का हुआ समाधान
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने सी-विजिल ऐप को डेवलप किया है, साथ ही इसे पहले से ज्यादा सशक्त बनाया गया है। इस एप के जरिए अब कोई भी आम नागरिक आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की शिकायत कर सकता है। उसे सिर्फ उल्लंघन की घटना की लाइव फोटो या वीडियो को ऑडियो के साथ इस एप पर अपलोड करना है। इस मामले पर 100 मिनट के भीतर विभाग की तरफ से कार्यवाही की जाएगी।
संबंधित खबरें
रायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
19 hrs agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
2 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
7 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
7 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
21 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
24 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
28 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
28 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
30 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
31 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines