CM Vishnu Deo Sai Wife Kaushalya Sai News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के चराईडांड के शिव मंदिर में चार दिवसीय स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके पहले दिन श्री हरि कथा में सीएम विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय शामिल हुई है। उन्होंने चराईडांड स्थित मंदिर में भगवान शिव का दर्शन किया और प्रदेशवासियों की खुशहाली और उन्नति कामना करते हुए श्री हरि कथा का श्रवण किया। इस स्थापना दिवस को षष्ठपूर्ति वर्ष के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने मिल कर किया है। चार दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। जहां सीएम साय की पत्नी कौशल्या साय ने श्रद्वालु महिलाओं के साथ सिर में कलश उठा कर यात्रा में शामिल हुई।
हर सनातनी के घर होना चाहिए तुलसी का चौरा
कार्यक्रम में श्रद्वालुओ से चर्चा करते हुए कौशल्या साय ने कहा कि भक्ति के लिए आर्थिक रूप से काबिल होना जरूरी नहीं है। बल्कि भक्ति भावना होना जरूरी होता है। जिस तरह हर सनातनी के घर में तुलसी का चौरा होता है। उसी प्रकार हर घर में संध्या के समय दीप प्रज्जवलित करना चाहिए। इससे घर और इसके आस पास मौजूद नकारात्मक शक्तियां दूर होती है।
28 अगस्त को होगा समापन
स्थापना दिवस के दूसरे दिन जन्माष्टमी महापर्व, तीसरे दिन विश्व हिंदू परिषद के केन्द्रीय मंत्री बसंत रथ की उपस्थिति संगीतमय सत्संग और 28 अगस्त को पुर्णाहुति के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। कार्यक्रम मे जशपुर राज परिवार की बहु जया सिंह जूदेव, बीडीसी उमादेवी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्वालु महिलाएं और पुरूष मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- नक्सलियों की नई सरेंडर पॉलिसी पर क्या बोले छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
2 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
10 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
13 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
14 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
16 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
18 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
23 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
24 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines