Chhattisgarh IAS Transfer: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि यह चुनाव सात चरणों में होंगे। पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा 13 मई, पांचवा 20 मई, छठा 25 मई और सांतवा चरण 1 जून को होगा। इससे पहले प्रदेश में आईएएस अफसरों के तबादले का दौर लगातार जारी है। आज राज्य सरकार ने एक अतिरिक्त प्रभार और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को नए दायित्व के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में चार आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है।
- सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक IAS संजय कुमार को अलंग आयुक्त रायपुर संभाग के पद से उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ आयुक्त कर बिलासपुर संभाग के अतिरिक्त प्रभार के पद पर नियुक्त किया गया हैं।
- बिलासपुर संभाग की आयुक्त आईएएस शिखा राजपूत तिवारी का वन विभाग में ट्रांसफर कर दिया गया है। वह यहां विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी संभालेंगी।
- आईएएस शारदा वर्मा को सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। इस समय शारदा वर्मा सचिव वित्त और अतिरिक्त प्रभार संचालक, बजट, आयुक्त, उच्च शिक्षा, मिशन संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
- आईएएस कुंदन कुमार गृह निर्माण मंडल के आयुक्त को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह नगरीय प्रशासन विकास के संचालक पद पर भी हैं।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
9 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
12 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
15 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
16 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
18 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
19 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
19 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
20 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
20 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines