हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

छत्तीसगढ़ के Infrastructure पर है राज्य सरकार का फोकस! भविष्य की जरूरतों के आधार तैयार होगा फ्रेमवर्क

Chhattisgarh Govt is Focused on Infrastructure: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने रायगढ़ के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों की बैठक बुलाई।

विज्ञापन

Chhattisgarh Govt is Focused on Infrastructure: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा औद्योगिक विकास पर खास फोकस के साथ काम किया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों भी काम किया जा रहा है। इसी के तहत प्रदेश के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने रायगढ़ के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों की बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने विभागीय काम काज की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे ऊपर है, साथ ही काम भी समय पर पूरा होना चाहिए।

अधिकारियों को वित्त मंत्री का निर्देश

बैठक में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अधिकारियों से कहा कि जिले में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप को लेकर जितने भी प्रोजेक्ट पर काम चल रहा हैं, उन सभी प्रोजेक्ट के प्रस्ताव को भविष्य की जरुरतों के अनुसार ही तैयार किया जाना चाहिए। जैसे पुल पुलिया, स्कूल कॉलेज, सड़क, स्वास्थ्य सुविधाएं और बाकी के दूसरे विभागों से जुड़े के कामों के भी फ्रेमवर्क को आगे वाले 20 सालों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बनाए जाएं। ये सभी ऐसे प्रोजेक्ट्स हैं, जो आने वाले दिनों में लोगों के जिंदगी में एक अच्छा बदलाव लेकर आएंगे।

यह भी पढ़ें:एडवांस हो रहा है छत्तीसगढ़! अब ऑनलाइन होगा तेन्दूपत्ता संग्रहण प्रोसेस की मॉनिटरिंग का काम

गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा हो काम

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आगे अधिकारियों से उनके विभाग अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों के लिए आगे का वर्कप्लान के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को मंजूर हुए कामों को शुरू करने और गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करना का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से ये भी कहा कि सभी कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर विभाग प्रमुखों के पास जल्द से जल्द भेज दें।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें