हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

छत्तीसगढ़ के गतेश्वर नाथ मंदिर में चोरी, संगमरमर के शिवलिंग पर किया हाथ साफ, दानपेटी छुई तक नहीं

Chhattisgarh Gateshwar Nath Temple: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के गतेश्वर नाथ मंदिर से चोरों ने शिवलिंग को चुरा लिया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में खलबली मच गई है, अजीब बात यह है कि मंदिर की दानपेटी चोरों ने छुआ तक नहीं हैं।

विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के गतेश्‍वर नाथ मंदिर में चोरी

Chhattisgarh Gateshwar Nath Temple: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां चोरों ने किसी आम इंसान या अमीर शख्स के घर नहीं की है, बल्कि चोरों ने यहां पर मंदिर में डाका डाला है। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम ओखर में स्थित गतेश्वर नाथ मंदिर से चोरों ने शिवलिंग को चुरा लिया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही हैं।

दानपेटी को नहीं लगाया हाथ

जानकारी के अनुसार, पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम ओखर में बीती रात कुछ अज्ञात चोरों ने गांव के गतवा तालाब के पास गतेश्वर नाथ मंदिर में स्थापित सफेद संगमरमर के शिव लिंग को चुरा लिया है। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर शिव लिंग को चुरा लिया। हालांकि चोरों ने दानपेटी को हाथ तक नहीं लगाया। सुबह जब गांव के लोग मंदिर में गए, तो उन्हें इस चोरी के बारे में पता चला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें: भाजपा के मेनिफेस्टो कमेटी में शामिल होने दिल्ली पहुंचे छत्तीसगढ़ CM साय, बोले- अबकी बार 400 पार जरूर

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम के साथ पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम के साथ पहुंची। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मंदिर में जिस वक्त शिवलिंग की चोरी हुई, वहां लगे CCTV कैमरे खराब हो गए। पुलिस ने गांव में लगे एक घर के CCTV फुटेज को खंगाल रही है। इस दौरान कुछ CCTV फुटेज में पुलिस को रात 1:40 बजे के आसपास बाइक में सवार दो व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने सिर पर टोपी और मुंह कपड़ा बांध रखा है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं लोगों ने मंदिर से शिवलिंग की चोरी की है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें