गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में लगातार झमाझम हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तहसील मुख्यालय मैनपुर सहित पूरे क्षेत्र में मंगलवार रात 12 बजे से हो रही झमाझम बारिश से पैरी नदी, इंद्रावन, कुल्हाड़ीघाट, देवदहरा, उदंती व बाघ नदी अपने उफान पर है। जिसके कारण अधिकांश गांवो का संपर्क तहसील मुख्यालय मैनपुर से टूट गया है।
लोगों को जरूरत का सामान खरीदने में हो रही परेशानी
लगातार हो रही बरसात के कारण पहाड़ों तथा जंगलों के पानी से गोढ़ेना उदंती नदी में बाढ़ आने से साहेबिन कछार क्षेत्र के कई गांव टापू बन गए हैं। सभी नदी-नाले पूरे उफान पर है। बारिश की वजह से ग्रामीण क्षेत्र के लोग जान जोखिम में डालकर नदी-नाले पार करने को मजबूर हो रहे हैं। इसकी वजह से लोग जरूरत के सामान नहीं खरीद पा रहे हैं। जलभराव के कारण लोगों को 10 से 15 किमी की दूरी पैदल ही आना-जाना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें-Assembly Election: योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं छत्तीसगढ़ में प्रचार, दो जिलों में आठ रैलियां संभावित
लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त
मुख्यालय से 4 किमी दूर मैनपुरकला, फुलझर गांव के लोगों को नदी में आए बाढ़ के कारण लालपथरा नउमुड़ा होते हुए मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है और किसान को खाद्य बीज यहां तक कि राशन सामग्री को सिर पर लादकर लाने ले जाने को मजबूर हो गए हैं। मैनपुर विकासखंड के साहेबिनकछार, कोदोमाली, नागेश व दर्जनभर ग्राम पारा टोला बारिश प्रारंभ होते ही टापू में तब्दील हो गया है। क्षेत्र के किसान बारिश का इंतजार लंबे समय से कर रहे थे, क्योंकि पूरे अगस्त महीने में बारिश नहीं हुई थी। वहीं, अब लगातार हो रही बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines