CG Finance Minister OP Choudhary: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा हैं। सीएम विष्णुदेव साय फिलहाल प्रदेश को विकसित करने के लिए विजन डॉक्युमेंट के पर काम कर रहे हैं। वहीं इस बीच वित्त मंत्री ओ पी चौधरी प्रदेश के युवाओं स्वाभिमानी और स्वावलंब बनाने पर काम कर रहे हैं। इसी तहत वह शनिवार को नवा रायपुर के ITM यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने यूनिवर्सिटी में एरीज एग्रो लिमिटेड के सहयोग से बनाए गए आईटीएम ड्रोन ट्रेनिंग का अकेडमी का उद्घाटन किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने कहा कि स्वाभिमानी और स्वावलंबी युवाओं से ही भारत ग्लोबल पावर बन पाएगा।
वित्त मंत्री का संबोधन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सबसे पहले ड्रोन अकेडमी के पहले बैच में ट्रेनिंग ले रही ड्रोन दीदी और ड्रोन पायलट को शुभकामनाएं दीं। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने अपने बजट में इंटर्नशिप के लिए स्पेशल प्रावधान किए हैं। इससे देश के एक करोड़ से ज्यादा युवाओं के लिए यूथ इंटर्नशिप लेकर आए। इससे देश में मैनपावर की कमी दूर किया जा सकेगा। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि भारत में दुनिया के 20 प्रतिशत युवा हैं और दुनिया को काम करने वालों की जरुरत है। यहां 7 दिन की ड्रोन ट्रेनिंग कैरियर के लिए ज्यादा कारगर साबित सकती है।
यह भी पढ़ें: ‘छत्तीसगढ़ में उद्योग राज्य के विकास और अर्थव्यवस्था के लिए इंजन की तरह है’, समारोह में बोले CM विष्णुदेव साय
ड्रोन टेक्नोलॉजी में करियर
इस दौरान यूनिवर्सिटी की डायरेक्टर जनरल लक्ष्मी मूर्ति ने कहा कि ITM यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेशन के अलावा ड्रोन टेक्नोलॉजी में स्पेशलिस्ट लाने की भी तैयारी कर रहा है। बहुत जल्द यहां ड्रोन टेक्नोलॉजी की स्पेशलिस्ट डिग्री और मास्टर प्रोग्राम भी शुरू होगा। इससे प्रदेश के युवाओं को ड्रोन टेक्नोलॉजी के साथ करियर बनाने में काफी मदद मिलेगी।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
4 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
8 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines