Chhattisgarh Election Commission Team: छत्तीसगढ़ में प्रशासन लोकसभा चुनाव को लेकर जोर-शोर के साथ काम लगे हुए है। प्रदेश के निर्वाचन आयोग की टीम ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत पब्लिक प्लेस और प्राइवेट प्रॉपर्टीज से वॉल राइटिंग, पोस्टर और बैनर हटाने की कार्यवाही को तेजी के साथ किया जा रहा है। अब तक प्रदेश में इन दोनों तरह की संपत्तियों से कुल 3,14,674 प्रचार सामग्रियां हटाई गई हैं। इसमें से सार्वजनिक संपत्तियों से 1,99,154 और प्राइवेट प्रॉपर्टीज से 1,15,520 प्रचार सामग्रियां हटाया गया है।
निर्वाचन पदाधिकारी ने दी जानकारी
छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि राज्य के सभी जिला कलेक्टरों और जिला निर्वाचन अधिकारियों की तरफ से संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत पूरे राज्य में कुल 3 लाख 27 हजार 210 मामले मार्क किए गए हैं। इसमें से 2 लाख 9 हजार 45 मामले सार्वजनिक स्थानों के हैं और 1 लाख 18 हजार 165 मामले प्राइवेट प्रोपर्टीज से जुड़े हैं। इन सभी प्रकरणों को हटाने की कार्यवाही पर जिला प्रशासन द्वारा तेजी से काम जारी है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा में भरी हुंकार, कांग्रेस को बताया डूबती नैया
दुर्ग जिले में सबसे ज्यादा मामले
निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सबसे ज्यादा दुर्ग जिले में सरकारी और निजी संपत्तियों पर से पोस्टर, बैनर, वॉल राइटिंग जैसी सामग्री को हटाया गया है। अकेले दुर्ग जिले में प्रशासन ने 41,788 सामग्रियों को हटाया है। वहीं गरियाबंद में 5,784, सुकमा में 2,048, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 2,931, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में 2,819, जशपुर में 4,425, बेमेतरा में 8,928, बालोद में 16,973, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कुल 8,935, सूरजपुर में 3,942, जांजगीर-चांपा में 8,531, बिलासपुर में 27,881, सारंगगढ़-बिलाईगढ़ में 5,774 और सरगुजा में 9,876 मामलों पर कार्यवाही की गई है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
8 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
11 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
14 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
15 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
17 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
18 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
18 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
19 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
19 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines