Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही प्रदेश में आचार सहिंता भी लागू हो गई है। राज्य की कुछ हाई-प्रोफाइल सीटें ऐसी हैं, जिन पर सभी की नजर टिकी हुई हैं और इन सीटों पर मुकाबला रोचक व दिलचस्प होने की उम्मीद है। इन सीटों में प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र पाटन, कवर्धा, आरंग, दुर्ग ग्रामीण व कोंटा आदि शामिल हैं।
बता दें कि बीजेपी ने अपनी पहली सूची में 21 और दूसरी सूची में 64 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। इधर, कांग्रेस ने भी घोषणा की है कि वे सबसे बेहतर प्रत्याशियों के नाम जारी करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कद्दावर मंत्रियों की टिकट सुरक्षित रखी जाएगी और इन सीटों पर बीजेपी ने भी बड़ी तैयारी का दावा किया है। आइए जानते हैं पांच ऐसी सीटों के बारे में जहां मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है।
1. विधानसभा क्षेत्र पाटन
इस सीट पर कांग्रेस से संभावित उम्मीदवार, सीएम भूपेश बघेल हैं वहीं, बीजेपी की ओर से रिश्ते में मुख्यमंत्री के भतीजे लगने वाले बीजेपी सांसद विजय बघेल सीएम बघेल के सामने होंगे। पिछले चुनाव में सीएम बघेल ने बीजेपी प्रत्याशी मोतीलाल साहू को 27 हजार 477 वोटों से मात दी थी।
2. विधानसभा क्षेत्र आरंग
इस सीट के लिए कांग्रेस से संभावित उम्मीदवार, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया हैं वहीं, बीजेपी ने गुरु खुशवंत सिंह साहेब को अपना प्रत्याशी बनाया है। पिछले चुनाव में शिव डहरिया ने बीजेपी नेता संजय ढीढी को 25,077 वोटों से हराया था।
यह भी पढ़ें- सीएम बघेल ने बीजेपी की दूसरी सूची पर कसा तंज, बोले- हारे हुए प्रत्याशियों पर दांव खेला है
3. विधानसभा क्षेत्र कवर्धा
इस सीट पर कांग्रेस से संभावित उम्मीदवार, वन-परिवहन मंत्री मो. अकबर हैं वहीं, बीजेपी की ओर से विजय शर्मा उनके सामने होंगे। पिछले चुनाव में मो. अकबर ने भाजपा के अशोक साहू को 59,284 वोटों से हराया था।
4. विधानसभा क्षेत्र कोंटा
विधानसभा क्षेत्र कोंटा के लिए कांग्रेस से संभावित उम्मीदवार, उद्योग व आबकारी मंत्री कवासी लखमा हैं वहीं, भाजपा प्रत्याशी सोयम मुका उनके प्रतिद्वंदी होंगे। 2018 चुनाव में कवासी लखमा ने बीजेपी के धनीराम बरसे को 6,709 वोटों से हराया था।
5. विधानसभा क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण
इस सीट के लिए कांग्रेस से संभावित प्रत्याशी गृह व लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू हैं वहीं, बीजेपी के ललित चंद्राकर उनके सामने होंगे। पिछले चुनाव में ताम्रध्वज साहू ने बीजेपी के जागेश्वर साहू को 27,112 मतों से हराया था
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 hrs agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
4 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
4 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
7 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
9 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
14 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
14 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
28 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
31 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
34 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines