Chhattisgarh Doctors Miracle Work: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डॉक्टरों ने दिल की बहुत डिफिकल्ट बीमारी की सर्जरी करके बड़ी सफलता हासिल की है। यह कमाल पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति अस्पताल के स्पीन ऑफ डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति अस्पताल के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (ACI) में किया गया। कॉर्डियोलॉजी के डिपार्टमेंट हेड डॉ. स्मित श्रीवास्तव और उनकी टीम ने ट्रांसकैथेटर माइट्रल वॉल्व इम्प्लांट (TMVR) वॉल्व इन वॉल्व प्रोसेस से 70 साल की महिला जान बचाई।
डॉक्टर ने बताया ऑपरेशन का प्रोसेस
डॉ. स्मित श्रीवास्तव के अनुसार, सर्जरी में मरीज की छाती पर बिना किसी चीरे के माइट्रल वाल्व के जरिए रिप्लेसमेंट का प्रोसेस किया जाता है। ऐसा करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य बन गया है। ACI एकमात्र संस्थान है, जहां यह काम किया गया। डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे पहले मरीज को बेहोश किया गया। इसके बाद उसकी दाहिनी जांघ की नसों के रास्ते कैथेटर के जरिए एओर्टा तक पहुंचे। इसके बाद एओर्टा से बैलून को ले जाते हुए माइट्रल वाल्व के लिए जगह बनाई गई। इसके बाद बैलून एक्सपेंडेबल वॉल्व को पुराने वॉल्व की जगह रिप्लेस किया गया। मरीज को 26 MM का माइट्रल वॉल्व लगाया गया।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Budget: शिक्षा मंत्री का स्वामी आत्मानंद स्कूलों को लेकर बड़ा ऐलान, जानें अब कौन करेगा देखरेख?
सीएम विष्णुदेव साय ने दी टीम को बधाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर के डॉक्टरों को इस उपलब्धि बधाई दी और उनके काम की तारीफ की। डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि बुजुर्ग मरीज को 10 साल पहले दिल का दौरा पड़ा और वॉल्व से जुड़ी समस्याओं के लिए कई ऑपरेशनों से गुजरना पड़ा था, जिसमें कोरोनरी बाईपास सर्जरी और माइट्रल वॉल्व सर्जरी शामिल है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines