Deputy CM Vijay Sharma Targets PCC Chief Deepak Baij: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और राज्य सरकार की बीच तीखी बयानबाजी का सिलसिला जारी है। हाल ही में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पत्र लिखकर राज्य सरकार पर बिरकोना में किसी को बचाने का आरोप लगाया था। अब प्रदेश के गृह मंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दीपक बैज के इस पत्र का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
पीसीसी चीफ पर डिप्टी सीएम का वार
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस की जांच की जानकारी ही नहीं है। वह जिस जांच की बात कर रहे हैं, उसकी SIT के रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जिस पर आरोप है वो जेल में है। उन्होंने कांग्रेस पर ताना मारते हुए कहा कि इतनी बड़ी राष्ट्रीय पार्टी है, उनके प्रदेश अध्यक्ष ऐसी बातें कैसे लिख सकते हैं? उन्हें इस तरह की राजनीति नहीं करनी चाहिए।
भूपेश बघेल पर डिप्टी सीएम का पलटवार
इस दौरान विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पहली हत्या के आरोपी के आधार पर किसी की गिरफ़्तारी हुई है, जो भूपेश बघेल का बयान था वो सरासर झूठ है। गांव के न किसी और ने आत्महत्या की बात नहीं की थी सिर्फ़ जांच की बात की थी। समाज और गांव को बरगलाने का काम भूपेश बघेल कर रहे है। वह सिर्फ इस पर अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने का काम कर रहे है। भूपेश बघेल समाज के सामने वो चीजे रख रहे हैं, जो तथ्य नहीं है। इससे कैसे समझ पाएंगे कि पत्र में क्या लिखा है? बिरकोना क्या है? बिरकोना में किसी को बचाने लाइन से क्या स्पष्ट हो रहा है? बिरकोना का संदर्भ क्या है?
यह भी पढ़ें: ‘कोई भी निर्माण कार्य बिना श्रमिकों के संभव नहीं है’, वर्कशॉप में बोले छत्तीसगढ़ श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन
प्राइमरी स्कूल के पदों पर नियुक्ति
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कोर्ट के आदेशानुसार डीएड के अभ्यर्थियों की प्राइमरी स्कूल के पदों पर नियुक्ति होनी है। राहुल गांधी के हाथ से पिछली सरकार ने बीएड वालों को नियुक्ति पत्र दी और लिख दिया कोर्ट का निर्णय मान्य होगा। चुनाव और वोट बैंक के कारण तीन हज़ार परिवार आज फंस चुका है। सारे आदेश और नियमों का पालन कर सरकार जल्द निष्पक्षता से निर्णय लेगी।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
10 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
13 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
16 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
17 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
19 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
20 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
21 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
21 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines