हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'उन्हें कुछ काम के मुद्दे ढूंढने चाहिए', कांग्रेस के आरोपों पर छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कसा तंज

Chhattisgarh Deputy CM Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष महंत के आरोप पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें कुछ काम के मुद्दे ढूंढने चाहिए।

विज्ञापन

Chhattisgarh Deputy CM Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा प्रदेश में एंटी-नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी ऑपरेशन के तहत बीते दिन दंतेवाड़ा में भारतीय जवानों ने 9 वर्दीधारी नक्सलियों मार गिराया था। मंगलवार को लंबी मुठभेड़ के बाद जवानों को यह कामयाबी हासिल हुई थी। प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने 9 नक्सली ढेर मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि मारे गए 9 नक्सलियों में 3 महिला और 6 पुरुष थे। यह डीआरजी और सीआरपीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन था।

डिप्टी सीएम का कांग्रेस पर तंज

गृहमंत्री विजय शर्मा ने आगे कहा कि बस्तर में जवानों का भुजाओं की ताकत पर जो कुछ संभव हो पा रहा है, वो अकल्पनीय हैं अभूतपूर्व हैं। इस दौरान दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष महंत के आरोप पर तंज कसते हुए कहा कि यह सब निराधार बाते है। उन्हें कुछ काम के मुद्दे ढूंढना चाहिए, जो काम कर सके। सीएम विष्णुदेव साय की सरकार में एक-एक चीज साल नहीं बीता है। सरकार अपना सारा काम पूरा करने में लगी हुई हैं। आवास का एक विषय जो रक्सा गया था वह आज पूरा हो गया है।

यह भी पढ़ें: ‘विद्यार्थियों के लिए जरूरी है मातृभाषा का ज्ञान’, समारोह में बोले छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका

प्रधानमंत्री आवास योजना

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के 8 लाख से अधिक मकान बनाने की स्वीकृति मिलने पर विजय शर्मा कहा कि कांग्रेस सरकार में 47 हजार आवास को मंजूरी दी गई थी। इन परिवारों को पहली किस्त भी जारी की गई थी। सरकार इन परिवारों को भी दूसरी किस्त देने जा रही है। किसी परिवार के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। नीयद नेल्लानार के तहत पीड़ित परिवारों को पीएम आवास दिया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें