Chhattisgarh Deputy CM Arun Sao: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास फोकस किया जा रहा है। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के आम नागरिकों के जीवन को भी बेहतर बनाने का भी काम किया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा ग्राउंड लेवल पर जा कर काम किया जा रहा है। इसी के तहत बीते दिन प्रदेश के डिप्टी सीएम और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने प्रदेश के सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के काम की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए हैं।
पूरी हो अनुकम्पा नियुक्ति की प्रक्रियां
इस बैठक में डिप्टी सीएम अरुण साव ने अधिकारियों को 10 जनवरी तक अनुकम्पा नियुक्ति की प्रक्रियांओं पूरा करने का निर्देश दिया है। मालूम हो कि राज्य में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के लिए नगरीय निकायों में 353 नए पद मंजूर हुए हैं।
12 शहरों में बनाए जा रहे अटल परिसर
बैठक में मंत्री अरुण साव ने नगर निगमों के आयुक्तों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को हर रोज वार्डों का भ्रमण करते हुए साफ-सफाई, लाइट की व्यवस्था और निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग करने निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश 12 शहरों में बनाए जा रहे अटल परिसरों और नालंदा परिसरों के निर्माण काम का अच्छी गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा उन्होंने जोर देते हुए अधिकारियों से कहा कि राज्य के शहरों को साफ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: CG: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिली बस्तर की जूडो चैंपियन हेमबती, तैयारियों की दी जानकारी
बर्दाश्त नहीं होगी कोताही
इस बैठक में डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर आइटम और 15वें वित्त आयोग के तहत मंजूर हुए काम के साथ अमृत मिशन 2.0, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), आकांक्षी शौचालयों और एसटीपी निर्माण के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि इन कामों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं दी जाएगी और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines