CG Deputy CM Arun Sao Attack on Congress: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास का निधन हो गया। उन्होंने 93 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर ने पूरे प्रदेश और राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर फैला दी है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास को भावविहीन श्रद्धांजलि दी है। डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्होंने पूरा जीवन देश और समाज को समर्पित कर दिया।
‘आज उनका निधन हो गया’
गोपाल व्यास को श्रद्धांजलि देते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि आज देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने भिलाई स्टील प्लांट की नौकरी छोड़कर अपना पूरा जीवन देश और समाज को समर्पित कर दिया। उन्होंने हम जैसे लाखों लोगों को प्रेरणा दी है। जिन्होंने हमें इतना कुछ सिखाया आज उनका निधन हो गया है, बहुत दुखद है।
कांग्रेस पर छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम का वार
इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने धर्मांतरण को लेकर कांग्रेस के बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस का दोहरा चरित्र है, उनके शासित राज्य में धर्मांतरण होता है। पिछले कुछ साल में धर्मांतरण कितना हुआ ये सभी ने देखा है। हमारी सरकार अवैध धर्मांतरण पर काम कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के ‘पढ़ोगे तो बढ़ोगे’ के नारे पर रिएक्ट करते हुए कहा कि जिन्होंने जनता को सिर्फ़ वोट बैंक समझा वो विकास का मतलब क्या समझेंगे। कांग्रेस पहले अपने नेताओं की बातें सुने।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines