Chhattisgarh Naxalite Killed by Indian Soldiers: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके बीजापुर में प्रदेश पुलिस और भारतीय जवानों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली को भारतीय जवानों ने मार गिराया है। पुलिस और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ बस्तर संभाग के बीजापुर के थाना किरंदुल में स्थित पीडिया के जंगल में चल रही थी। मुठभेड़ के बाद पुलिस को मौके से एक नक्सली का शव बरामद हुआ। अभी जिसकी पहचान की जा रही है। वहीं आधिकारियों की माने तो इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना है।
सुरक्षा कर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने बताया कि उन्हें बीजापुर के पीडिया के जंगल में सशस्त्र माओवादियों के होने की सूचना मिली थी। इस जानकारी पर काम करते हुए DRG एवं बस्तर फाइटर्स दंतेवाड़ा, स्पेशल टास्क फोर्स (STF), बीजापुर और सुकमा की पुलिस, CRPF और COBRA बटालियन की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। सर्चिंग अभियान के दौरान ही दंतेवाड़ा-बीजापुर जिलों की सीमा पर जंगल में नक्सलियों ने भारतीय जवानों की टीम पर हमला बोल दिया, भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्यवाही में शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
यह भी पढे़ं: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में ये 2 IT कंपनियां लगाएगी यूनिट, CM साय कंपनियों को सौंपेंगे एरिया का आवंटन आदेश
मौके से बरामद हुए गोला बारूद
इस मुठभेड़ में भारतीय जवानों नक्सलियों पर भारी पड़े और एक नक्सली को मार गिराया। सुरक्षा कर्मियों और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ काफी लंबे समय तक चला। मुठभेड़ के बाद पुलिस को मौके से एक पुरूष नक्सली शव मिला, उसके साथ ही भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुए। फिलहाल इस क्षेत्र में पुलिस का सर्चिंग अभियान अभी भी जारी है।
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
9 hrs agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
6 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
13 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
17 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
17 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
20 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
22 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines