Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार (2 सितंबर 2024) को रायपुर में भाजपा कार्यलय में आयोजित बीजेपी सदस्यता अभियान में शामिल हुए। जल्द ही सीएम विष्णुदेव साय समेत कई नेताओं को बीजेपी सदस्यता दिलाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी सदस्यता ग्रहण की है। पीएम मोदी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करवाई है। छत्तीसगढ़ में कल प्रदेश स्तर के कार्यक्रम में सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। पार्टी की तरफ से जो लक्ष्य हमे मिला है छत्तीसगढ़ का वह लक्ष्य भी पार करेंगा।
वित्त मंत्री ने बढ़ा खिलाड़ियों का उत्साह
वहीं प्रदेश के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी चाम्पा के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित विद्या भारती मध्य क्षेत्र स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के समापन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के शिशुमंदिर से जुड़े जुडो कराटे, टाइक्वाडो और कुरास के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है।
यह भी पढ़ें: ‘कांग्रेस की सरकार में हुए बड़े घोटाले’, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर भड़कें छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम
वित्त मंत्री की खिलाड़ियों को सलाह
वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को अपने छात्र जीवन को सही दिशा देकर अपना भविष्य का लक्ष्य सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन के 5 से 10 साल का सही उपयोग करने से जीवन में हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरान मंत्री ओ पी चौधरी ने सरस्वती शिशु मंदिर चाम्पा के विकास के लिए अपने निधि से 25 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
9 hrs agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
6 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
13 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
17 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
17 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
20 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
22 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines