CM Vishnudev Sai jal Jeevan Mission Target: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के विकास के लिए लगातार नए-नए आयाम तलाश रहे हैं। इसी सिलसिले में सीएम विष्णुदेव साय बीते शाम केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम साय ने केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी के साथ पानी से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने केन्द्रीय राज्य मंत्री से जल जीवन मिशन के तहत छत्तीसगढ़ में करवाए जा रहे हैं सभी घरों के नलों में पीने के साफ और शुद्ध की पानी उपलब्धता के काम पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही सीएम साय ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत वह अपने लक्ष्य के काफी करीब है।
सीएम साय का लक्ष्य
सीएम साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत 50 लाख 5 हजार 12 घरों में नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा था। प्रदेश सरकार अपने इस लक्ष्य को पूरा करने के काफी करीब है, अब तक प्रदेश के 39 लाख 17 हजार 491 घरों में नल कनेक्शन दिया जा चुका है। जो कि लक्ष्य का 78.21 प्रतिशत हिस्सा है। प्रदेश के धमतरी जिले में सबसे ज्यादा नल कनेक्शन दिया गया है, इस जिले के 98 प्रतिशत घरों तक नल कनेक्शन पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: ‘सभी स्कूलों में बनाए जाएंगे स्मार्ट क्लासरूम’, समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ शिक्षा मंत्री ने किए कई ऐलान
इन जिलों तक पहुंचा नल कनेक्शन
वहीं, दूसरे नंबर प्रदेश रायपुर जिला है, जहां के 93.42 प्रतिशत घरों में नल कनेक्शन दिया जा चुका है। जांजगीर-चांपा जिले में 87.21 प्रतिशत, दुर्ग जिले में 87.16 प्रतिशत, मुंगेली जिले में 87.27 प्रतिशत और राजनांदगांव जिले में 88.50 प्रतिशत घरों में नल कनेक्शन का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा राज्य के 13 जिलों में जल जीवन मिशन का 75 प्रतिशत से अधिक काम हो चुका है। इसके अलावा प्रदेश के 19 हजार 647 गांवों में से 3 हजार 371 गांवों में नल कनेक्शन का काम पूरी तरह से पूरा कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
41 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines