CM Vishnudev Sai Met PM Modi in New Delhi: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीते दिन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात की। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम नरेंद्र मोदी को अपनी 9 महीने की सरकार में राज्य में विकास कार्यों के बारे में बताया। सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में कृषि, कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में काफी ज्यादा काम किया है। इसके साथ ही राज्य में एंटी नक्सल ऑपरेशन पर भी पूरी मजबूती से काम किया जा रहा है। सीएम साय ने पीएम मोदी को हाल ही में हुए सफल नक्सल ऑपरेशन के बारे में बताया, जिसके लिए पीएम मोदी ने सुरक्षा बलों के साहस की सराहना की।
सीएम साय ने पीएम मोदी को दी काम की जानकारी
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ में नक्सल के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन और विकास कार्यों की प्रगति के बारे में बताया। इस मुद्दे पर बात करते हुए सीएम साय ने नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के हालिया ऑपरेशन का जिक्र किया। सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इस ऑपरेशन में कुल 31 नक्सलियों को मार गिराया है। राज्य का अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन है। सीएम साय ने बताया कि राज्य सरकार नक्सल प्रभावित सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों और बाकी की बुनियादी सुविधाओं के विकास पर खास ध्यान दे रही है।
यह भी पढ़ें: ‘भारतीय सेना का शौर्य और वीरता अद्भुत है’, समारोह में बोले छत्तीसगढ़ राज्यपाल डेका
पीएम मोदी ने की साय सरकार की तारीफ
सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास पर भी कई कोशिशे कर रही हैं, ताकि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोग मुख्यधारा से जुड़ कर विकास का रास्ता अपनाए। इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के काम की और उसमें मिल रही सफलता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इससे न केवल राज्य में शांति बहाल हो रही है, बल्कि विकास की राह भी आसान हो रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
2 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines