CM Vishnudev Sai join Shiksha Samman Samaroh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के विकास के साथ-साथ राज्य के लोगों के जीवन को भी बेहतर बनाने का काम कर रहे हैं। सीएम विष्णुदेव साय प्रदेश और देश के भविष्य युवा और स्कूली छात्रों को आगे बढ़ाने पर लगातार काम रहे हैं। इसी के तहत बीते दिन रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में शिक्षा सम्मान समारोह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय ने सबसे पहले 12वीं की बोर्ड परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान किया। इसके बाद उन्होंने सभी छात्रों के सुलभ सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह अपने स्कूल टाइम में क्लास के होशियार स्टूडेंट रहे थे, उनकी सभी सब्जेट पर अच्छी पकड़ थी।
कौन सा सब्जेट था सीएम साय का फेवरेट
एक छात्र के सावल का जवाब देते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि गणित विषय उन्हें बहुत पसंद है। गणित के अलावा उन्हें फिजिक्स, अंग्रेजी, संस्कृत जैसे विषय भी बहुत पसंद है। इनमें उनके नंबर भी अच्छे आते थे। उन्होंने बताया कि कुनकुरी में उनकी मैट्रिक तक की शिक्षा पुरी हुई। सीएम साय ने यह भी बताया कि उनकी हैंड राईटिंग काफी सुन्दर थी और इसके लिए शिक्षक उनकी हमेशा तारीफ किया करते थे।
यह भी पढ़ें: ‘अब वहां के लोग भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं’, जम्मू कश्मीर पर बोले छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय
विकास का मूल मंत्र है शिक्षा
संबोधन में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि शिक्षा ही विकास का मूल मंत्र है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा के साथ आप केवल रोजगार ही नहीं बल्की व्यापार, समाजसेवा, राजनीति और कृषि में अच्छा काम करके सफलता हासिल कर सकते हैं। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि हॉबी कहें या जूनून हमेशा से उनकी रूचि जरूरतमंद मरीजों का इलाज करने में रहती थी। उन्होंने कहा कि पहले वह छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री राहत कोष से इस काम के लिए मदद लिया करते थे।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
11 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
14 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
17 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
18 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
20 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
21 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
21 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
22 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
22 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines