CM Vishnudev Sai on Independence Day 2024: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर रायपुर में आयोजिक स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सबसे पहले सीएम विष्णुदेव साय ने यहां तिरंगा फहराया। इस खास मौके पर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 8 महीनों में 146 नक्सलियों को मार गिराया। बस्तर के क्षेत्रों के 32 नए सुरक्षा कैंप खोले है, आने वाले समय में 29 नए कैंप शुरू करने जा रहे है। कैंपों के निकट के गावों के लिए नियद नेल्लानार योजना शुरू की गई है, जहां विभिन्न विकास कार्य चला रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि युवा हमारा भविष्य है उन्हें रोजगार दिलाने के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है।
भारत माता तेरी गाथा, सबसे ऊँची तेरी शान
तेरे आगे शीश झुकाएं, दे तुझको हम सब सम्मान…
आज देश की आजादी के महापर्व की 78वीं वर्षगांठ पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया।
सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर पुनः… pic.twitter.com/wGnCw36bYR
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 15, 2024
किसानों को मिला बोनस
अपने संबोधन के दौरान सीएम विष्णुदेव देव साय ने कहा कि उनकी सरकार में प्रदेश के 13 लाख किसानों को पिछला बोनस का 3716 करोड़ रुपये दिए। इसके अलावा 3100 रुपये की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 145 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई। इसके साथ ही कृषक उन्नति योजना के तहत 24 लाख 75 हजार किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रुपये दिए गए। किसानों को धान खरीदी और बकाया बोनस मिलाकर 49 हजार करोड़ रुपये दिए गए।
यह भी पढ़ें: संस्कृति गौरव महासम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, कई विकास कार्यों की घोषणा
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा
सीएम साय ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाले ‘महतारी वंदन योजना’ के बारे बात करते हुए कहा कि इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को बहुत लाभ मिला। इस योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को हर महीने एक हजार सरकार की तरफ से दिए जाते हैं। इसके साथ ही सीएम साय ने कहा कि युवा हमारा भविष्य है उन्हें रोजगार दिलाने के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
11 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
14 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
17 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
18 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
20 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
21 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
21 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
22 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
22 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines