CM Vishnudev Sai Expressed Grief Bemetara Accident: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है और करीब 21 लोग घायल हो गए हैं। इसमें से 4 लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और घायलों को अस्पताल ले गई। 4 गंभीर घायलों को रायपुर एम्स भेजा गया है। यह हादसा बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव के पेट्रोल पंप के पास हुआ है। इस हादसे के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है और 8 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही सीएम साय ने घायलों के बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए हैं।
सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने अधिकारिक x हैंडल पर पोस्ट करते हुए इस हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव में हुई सड़क दुर्घटना में पथर्रा गांव के 8 लोगों की मृत्यु और 20 लोगों के घायल होने का दुखद समाचार मिला है। सीएम साय ने मृतकों के परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना की। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज के जरूरी निर्देश दिए गए हैं और घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की।
यह भी पढ़ें: जांजगीर चाम्पा में कांग्रेस पर गरजे छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय, बोले- ये लोग डर रहे हैं
कैसे हुआ हादसा
बता दें कि, बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव में खड़ी माजदा को लोगों से भरी पिकअप ने टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ये सभी लोग परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम तिरैया से अपने गांव पथर्रा लौट रहे थे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 hr agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines