Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर अपने अवास पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय ने दिव्यांग बच्चों संग जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया। रायपुर के 3 दिव्यांग संस्थाओं के 25 बच्चों ने राधा और कृष्ण रूप में काफी अठखेलियां की। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने पालने में बाल गोपाल के रूप में बिराजे दिव्यांग बालक की पूजा की और उन्हें झूला झुलाया।
‘इन्हें बनाना है आत्मनिर्भर’
सीएम विष्णुदेव साय ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने के बाद सभी बच्चों को खुद अपने हाथों से प्रसाद दिया। उन्होंने बच्चों को अपनी गोद में लेकर दुलारा और उनसे बात की। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में भी बात की। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि इन बच्चों के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाना मेरे लिए बहुत ही सुखद अनुभव रहा है। इन बच्चों की पूजा करना मेरे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। प्रदेश के बाकी बच्चों की तरह ये बच्चे भी हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। इनके बेहतर परवरिश, अच्छी शिक्षा-दीक्षा और इन्हें आत्मनिर्भर बनाना हमारा काम है।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिला क्रीड़ा भारती का प्रतिनिधिमंडल, खेल महोत्सव को लेकर की मांग
कृष्ण जन्माष्टी कार्यक्रम
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कृष्ण जन्माष्टी कार्यक्रम में रायपुर के सरकारी दृष्टि एंव श्रवण बाधितार्थ विद्यालय, मठपुरैना माना के अस्थिबाधित बालगृह और बहु-दिव्यांग बालगृह के बच्चे शामिल हुए। सीएम विष्णुदेव साय ने इस पावन मौके पर दिन इन बच्चों के साथ शेयर कर उनके त्यौहार को खास बना दिया।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
2 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
10 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
13 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
14 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
16 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
18 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
23 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
24 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines