CM Vishnudev Sai Attacks On Congress: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को दुर्ग जिले के दौरे पर गए। यहां उन्होंने दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के लिए 22 करोड़ 97 लख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इनमे सड़क नाली निर्माण से लेकर सामुदायिक भवन जैसे 15 निर्माण कार्य शामिल है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सबसे पहले दुर्ग के चंडी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने चंडी माता की पूजा-अर्चना की। यहां उन्होंने एक विशाल जनसभा भी संबोधित किया। अपने संबोधन में सीएम विष्णुदेव साय ने कई घोषणाएं की। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश कांग्रेस पर छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा को लेकर जमकर वार किया है।
सीएम साय का कांग्रेस पर वार
कांग्रेस पर वार करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने उन्हें 5 साल के लिए मौका दिया था। उन लोगों को बड़ा बहुमत मिला था। लेकिन ये लोग 5 साल में ही सत्ता से आउट हो गए। अगर अच्छा काम करते तो छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें दोबारा चुनती। सीएम साय ने आगे कहा कि उनकी सरकार को बने हुए अभी 8 महीने ही हुए है। लेकिन इसके बाद भी छत्तीसगढ़ में लगातार विकास कार्यों के लिए स्वीकृति दी जा रही है। पिछली कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के गरीबों को प्रधानमंत्री आवास के लाभ से वंचित कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें: ‘प्रदेश के उभरते शहरों की अपेक्षाओं के मुताबिक हो विकास’, बैठक में अधिकारियों को डिप्टी सीएम का निर्देश
सीएम साय की घोषणाएं
उन्होंने आगे बताया कि दुर्ग के इंदिरा मार्केट में मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा दुर्ग के सरकारी महाविद्यालय के बाजू में रोड पर केनाल रोड का निर्माण किया जाएगा। सीएम साय ने सांसद विजय बघेल के मांग पर ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य की घोषणा की।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines