हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

गंभीर बीमारी से जूझ रहे 2 बच्चों की मदद को CM साय ने बढ़ाए हाथ, स्वस्थ्य विभाग को दिये सख्त निर्देश

Chhattisgarh CM Vishnudesh Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेश साय ने सिकल सेल से पीड़ित 2 बच्चों के इलाज के लिए स्वस्थ्य विभाग को सख्त निर्देश दिए है। इसके साथ ही सीएम साय ने बच्चों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने को कहा है।

विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेश साय

Chhattisgarh CM Vishnudesh Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेश साय का बच्चों के प्रति स्नेह किसी से छिपा नहीं है। सीएम साय अक्सर अपने सभी समारोहों में बच्चों को शामिल करते हैं, लेकिन इस बार सीएम साय अपनी दयालुता के लिए चर्चाओं का केंद्र बने हुए हैं। दरअसल, सीएम साय ने कांसाबेल तहसील के खूंटीटोली में रहने वाले 5 साल के आयुष चौहान और 2 साल की आरूषि चौहान सिकल सेल से पीड़ित हैं। जब यह दोनों सीएम साय से इलाज के लिए मदद मांगे पहुंचे तो उन्होंने देरी की और इन दोनों बच्चों की मदद की। सीएम साय ने स्वास्थ्य विभाग को इन बच्चों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

मासूम बच्चों की मदद के आगे आए सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे दोनों बच्चों का इलाज के लिए चिरायु शाखा को काम कर लगा दिया है। आयुष चौहान और आरूषि चौहान की मां दुर्गावती ने सीएम साय से बताया कि उनके दोनों बच्चे सिकल सेल से पीड़ित हैं। उन्हें हर रोज रक्त और दवा की जरूरत होती है, लेकिन परिवार की आर्थिक हालात काफी खराब है। इसकी वजह से बच्चों के इलाज के लिए काफी परेशानी का सामना कर पढ़ रहा है। दुर्गावती और उनके बच्चों की परेशानी को सीएम साय ने गंभीरता लिया। सीएम साय ने CMHO डॉ. आर एस पैंकरा को निर्देश देते हुए इन दोनों पीड़ित बच्चों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने को कहा है। इसके साथ ही बच्चों के इलाज को बेहतर करने के लिए इस बीमारी के एक्सपर्ट डॉक्टर से सहायता ली जाएगी।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ कैबिनेट मीटिंग में किसानों पर बड़ा फैसला, जानें CM साय ने इन प्रस्तावों को दी मंजूरी

क्या है ‘सिकल सेल’ बीमारी?

सिकल सेल बीमारी की जानकारी देते हुए चिरायु के नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद रात्रे ने बताया कि यह एक अनुवांशिक बीमारी है, जो लोगों को जन्म से होती है। इस बीमारी में खून को लाल करने वाला हीमोग्लोबिन, जो आमतौर पर चिकना, गोल और लचीला होता है और पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाता है। वह इस बीमारी के कारण अर्ध वृत्त की तरह हो जाता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें