Deputy CM Vijay Sharma Statement On Kawardha Incident: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह की घटना को लेकर डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने इसे दुखद बताते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही है। गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश के बॉर्डर के उस पार लाश लटकी मिली है। लोहारीडीह के एक युवक की हत्या के शक में आगजनी की घटना हुई है, जिसमें जलकर एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस मामले में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। घटना कैसे हुई, यह जांच का विषय है। जांच के बाद घटना की वजह साफ हो जाएगी। पहले घटना स्थल पर पुलिस बल कम था, तो कुछ परेशानी हुई थी। उसके बाद पुलिस के साथ कुछ कलेश हुआ उस वक्त SP वहां खुद मौजूद थे। मौके पर पुलिस बल बढ़ाया गया है। अभी मामला कंट्रोल में है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी। फिलहाल सभी कंट्रोल में है। प्रभावित गांव में पुलिस बल तैनात हैं।
जांच के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई
गृहमंत्री ने कहा कि इस घटना को कैसे अंजाम दिया गया है, इसे लेकर कुछ कहना जल्दीबाजी होगा। जांच होने के बाद साफ हो जाएगा कि कौन जिम्मेदार है और कैसे अंजाम दिया गया है। पुलिस की रोल निष्पक्ष होना चाहिए। मुस्तैदी से पुलिस वहां गांव को कंट्रोल में लिया है। लोगों से आग्रह है कि शांति बनाए रखें। पुलिस को कार्रवाई करने में मदद करें। उन्होंने कहा कि लोहारीडीह शांतिप्रिय गांव है। यहां एक बार नहीं सौ बार से भी ज्यादा गया हूं। घर-घर के लोगों से पहचान है।
पुलिस छावनी में चेंज हुआ गांव
घटना के बाद गांव छावनी में तब्दील हो गया है। लगभग 450 से ज्यादा जवान तैनात हैं। मामले से जुड़े लगभग 50 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लगभग 40-50 आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई के दौरान पुलिस वाले भी चोटिल हुए हैं।
ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गर्भगृह से करेंगी बाबा महाकाल के दर्शन, जानें क्या है कार्यक्रम का शेड्यूल
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
2 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
6 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
6 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
9 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
11 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
16 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
30 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
33 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines