Actress Hema Malini in Chakradhar Samaroh 2024: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में चक्रधर समारोह 2024 का आगाज हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह का दिप जलाकर शुभांरभ किया। इस समारोह संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने साय ने कहा कि संगीत सम्राट महाराज चक्रधर ने शास्त्रीय कला संगीत को विश्व में एक नई पहचान दिलाई है। 39वें चक्रधर समारोह की शुरुआत भारतीय फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस, नृत्यांगना और सांसद हेमा मालिनी के नृत्य नाटिका रासबिहारी की मनमोहक प्रस्तुति के साथ हुई है।
हेमा मालिनी का रासबिहारी नृत्य नाटिका
चक्रधर समारोह में हेमा मालिनी ने रासबिहारी नृत्य नाटिका का भरतनाट्यम की शानदार प्रस्तुति अपनी टीम के साथ दी। उनकी रासबिहारी नृत्य नाटिका ने सीएम विष्णुदेव साय समेत सभी दर्शकों को अपनी मनमोहक और कलाप्रेम प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया है। हेमा मालिनी के रासबिहारी नृत्य नाटिका के प्रस्तुति के दौरान कई बार दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाकर अपनी खुशी जाहिर की। समारोह में हेमा मालिनी और उनकी टीम ने रासबिहारी नृत्य नाटिका के जरिए भगवान श्रीकृष्ण के आराधना, रासलीला और संयोग-वियोग के प्रसंग को बहुत ही शानदार तरीके से स्टेज पर पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में ई-ऑफिस सर्विस शुरू, ऑनलाइन होगा GST विभाग की फाइल्स का निपटारा
कृषि विकास मंत्री का संबोधन
प्रदेश के कृषि विकास और किसान कल्याण मंत्री रामविचार ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महाराज चक्रधर ने रायगढ़ घराना के कला संगीत को संजोकर रखने का काम किया है। महाराज चक्रधर ने रायगढ़ की कला संगीत को देश और दुनिया में एक नई ऊचाई देने का काम किया है। उनके इस योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। सीएम विष्णुदेव साय की सरकार में प्रदेश की कला संस्कृति, यहां की विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
4 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
7 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
8 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
10 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
12 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
31 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
34 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines