BJP MLA Rajesh Munat Targets Congress: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। रायपुर के IIM में दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन चल रहा है। जिसको लेकर कांग्रेस द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। इस आरोप का खंडन करते हुए भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हर जगह सिर्फ अपनी टांग लगाने की आदत है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के एग्जिट पोल डिबेट के बहिष्कार पर तंज कसते हुए कहा कि जब रिजल्ट क्लियर है, उनके भाग लेने, न लेने से क्या फर्क पड़ता है।
कांग्रेस पर भाजपा विधायक का तंज
भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए उनसे पूछा कि इसमें कहां से और किस तरह से आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है। IIM रायपुर में सीएम विष्णदेव साय बैठकर कोई लीगल डिसीजन तो ले नहीं रहे हैं। प्रदेश की साय सरकार समय का सदुपयोग कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ के विकास पर काम कर रहे हैं। इससे प्रदेश की आम जनता की परेशानी का समाधान किया जाएगा। इस चिंतन शिविर में साय सरकार प्रदेश और उसकी जनता के विकास के लिए उचित ट्रेनिंग ले रही है। कांग्रेस को बस हर जगह सिर्फ अपनी टांग लगाने की आदत है। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं है, कांग्रेस ने जनता का भरोसा खो दिया है। उनकी लुटिया डूब चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस द्वारा एग्जिट पोल डिबेट के बहिष्कार पर कहा कि उन्हें भाग लेने की जरूरत क्या है? जब रिजल्ट क्लियर है, तो भाग लेने, न लेने से क्या फर्क पड़ता है।
चावल घोटाले की जांच पर क्या बोले विधायक?
इसके साथ ही विधायक राजेश मूणत ने चावल घोटाले की जांच के लिए बनाई गई समिति पर बात करते हुए कहा कि चावल घोटाला कई दिनों से चर्चा में है। जांच के लिए विधायकों की विधानसभा स्तरीय समिति बनी है। पुन्नूलाल मोहले की अध्यक्षता में तथ्यों के आधार पर इसकी जांच की जा रही हैं। विवेचना होने के बाद बयान होंगे, जो भी तथ्य निकल करके आएंगा, उसे विधानसभा में पेश किया जाएगा। इसके बाद विधानसभा उस पर निर्णय तय करेगी। कमेटी के सामने पक्ष विपक्ष दोनों की बातें रखी जाती हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
3 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
10 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
14 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
14 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
17 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
19 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
23 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
24 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines