Chhattisgarh BJP Leader Murder: भाजपा नेता बिरजू तारम की हत्या के मामले में छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के सीतागांव-औंधी रोड पर नक्सलियों ने पर्चा फेंककर हत्या की जिम्मेदारी ली है, साथ ही नक्सलियों ने यह चेतावनी भी दी है कि वोट मांगने वालों को बिरजू जैसी सजा मिलेगी। नक्सलियों ने पर्चे में यह भी लिखा है कि बिरजू तारम को मौत की सजा पहले ही दे दी गई थी। इसके साथ ही बीजेपी व आरएसएस को भगाओ देश बचाओ का नारा भी नक्सलियों ने पर्चे में लिखा है।
हत्या को लेकर नक्सलियों पर था संदेह
गौरतलब है कि 20 अक्टूबर को प्रदेश के नवगठित मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी क्षेत्र में बीजेपी नेता बिरजूराम तारम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, हथियारों से लैस कुछ लोगों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। इस हत्या को लेकर पहले ही नक्सलियों पर संदेह किया जा रहा था। नक्सली पर्चा मिलने के बाद पुलिस और सतर्क हो गई है तथा इलाके की सर्चिंग तेज कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- पेशी पर जा रहे कैदी ने किया फेसबुक लाइव, वीडियो वायरल होते ही नपे दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी
नक्सलियों की हिट लिस्ट में था नाम
बता दें कि पिछले माह पुलिस जबलपुर से एक नक्सली को गिरफ्तार कांकेर लेकर आई थी। उसके तार मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से जुड़ा था। इसलिए यहां से पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह कांकेर में गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ करने गई थी। खबर है कि गिरफ्तार नक्सली के पास से पुलिस ने एक डायरी जब्त किया था, जिसमें बिरजुराम तारम का नाम हिट लिस्ट में था।
बिरजू तारम इलाके के एक बड़े हिंदुत्ववादी नेता थे। इस क्षेत्र में मिशनरीज और हिंदुत्वादी संगठनों में काफी समय से विवाद चल रहा है। 1 साल पहले यहां हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियों को कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया था, जिसे पुलिस ने नक्सली घटना बताया था और बिरजू तारम लंबे समय से इन सबके खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने मोहला-मानपुर में कई बार धर्मांतरण रोककर बड़े आंदोलन किए थे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
6 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines