Chhattisgarh Barati Bus Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर और तखतपुर से एक सड़क हादसे की दिलदहला देने वाली 2 दुर्घटनाएं हुई हैं। इन दोनों जगहों पर बारतियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। तखतपुर में यह सड़क हादसा शनिवार की देर रात हुआ। वहीं जशपुर में यह सड़क हादसा पत्थलगांव थानाक्षेत्र के सुखरापारा में हुआ है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत और कई लोग घायल हुए हैं, जिसमें 2 लोगों की हालत काफी गंभीर हैं।
बारातियों से भरी बस पलटी
जानकारी के अनुसार, लोगों से भरी बस बारातियों को बिलासपुर से नवागढ़ ले जा रही थी। तभी करीब रात के 2 बजे तखतपुर में NH 130A बिलासपुर मुंगेली मुख्य मार्ग के जोरापारा पर बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। बस में लगभग 40 लोग सवार थे। इस हादसे में किसी भी बाराती की मौत की खबर सामने नहीं आई है। इस हादसे में 13 बाराती घायल हुए हैं, जिनमें से 3 लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घायल बारातियों को बिलासपुर सिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद से बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: BJP का प्रचार करने की खौफनाक सजा, नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को मौत के घाट उतारा
इस हादसे में एक की मौत
जानकारी के मुताबिक जशपुर में बारातियों से भरी बस एक ट्रक से जा भिड़ी। इस हादसे में बस में सवार 1 युवक की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए हैं, जिसमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। हादसे में घायल बारातियों में को प्राथमिक इलाज के बाद अम्बिकापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। यह हादसा पत्थलगांव थानाक्षेत्र के सुखरापारा में हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, यहां बस और ट्रक को जब्त किया और मामले की जांच शुरू कर दी।
संबंधित खबरें
कांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
10 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
12 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
16 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
16 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
19 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
21 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
26 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines