Chhattisgarh Assembly Elections Exit Polls 2023: छत्तीसगढ़ सहित अन्य 4 चार राज्यों में सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न हो गए। अब सब की नजर चुनाव नतीजों पर है। तेलंगाना में आज यानी 30 नवंबर को चुनाव संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल का हो-हला रहा है। पांचों राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रहा है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक राज्य में कांग्रेस को फायदा होता दिखाई दे रहा है। NEWS24 TODAY’S CHANAKYA के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 90 सीटों में से 57±8 सीटें मिलते हुए दिखाया गया है। हालांकि, भाजपा ने एग्जिट को नकारते हुए छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का दावा किया है।
Exit Polls पर क्या बोले भाजपा के अध्यक्ष?
छत्तीसगढ़ के भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने एग्जिट पोल को सीमित बताया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा की सीटें बढ़ते हुए दिखाया गया है और यह रुकने वाला नहीं है। अरुण साव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, ”एग्जिट पोल का साइज सीमित होता है। बीजेपी का सैंपल साइज बहुत बड़ा है। मैं पिछले डेढ़ साल से छत्तीसगढ़ में घूम रहा हूं। हर विधानसभा में गया हूं और लोगों से बातचीत हुई। उस आधार पर मैं कह सकता हूं कि 3 दिसंबर को बीजेपी सत्ता में आएगी।”
इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह ने भी छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने की दावा किया है। उन्होंने कहा, ”आज एग्जिट पोल दिखा रहा है कि 15 से बढ़कर बीजेपी 48 पर आ गई है। इस आंकडें तक बीजेपी रुकने वाली नहीं है। बीजेपी 52 सीटों तक पहुंच सकती है। 75 पार करने वाली कांग्रेस 40 पर आकर रुकती दिख रही है। 3 तारीख के नतीजे चौंकाने वाला होगा। कांग्रेस इससे नीचे जा सकती है।
ये भी पढ़ेंः Exit Polls 2023 Analysis: एग्जिट पोल के नतीजे चौंकाने वाले, जानें छत्तीसगढ़ में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रहीं?
बता दें कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है और वहां के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं। अगर, एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित होते हैं तो भूपेश बघेल दोबारा सीएम की कुर्सी पर बैठ सकते हैं।
संबंधित खबरें
रायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
7 hrs agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
2 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
7 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
7 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
21 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
24 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
27 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
28 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
30 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
31 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines