Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश की मतदाता सूची को अब फ्रीज कर दिया गया है। अब विधानसभा चुनाव होने तक किसी का भी नाम वोटर लिस्ट में नहीं जोड़ा जा सकेगा। बता दें कि 4 अक्टूबर को राज्य की मतदाता सूची जारी की गई थी। इसमें प्रदेश में कुल 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 मतदाता थे। लेकिन, पूरक मतदाता सूची जारी होने के बाद इसमें 25 दिनों में 32 हजार 920 वोटर और बढ़ गए हैं।
18-19 वर्ष के 7,29,267 वोटर्स
पूरक मतदाता सूची जारी होने के बाद प्रदेश में अब 2 करोड़ 3 लाख 93 हजार 160 मतदाता हो गए हैं। इस सूची में नये, युवा, शिफ्टिंग आदि सभी प्रकार के मतदाता शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के डिप्टी सीईओ विनय अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में मतदाताओं को लिंगानुपात 1,012 है। इसमें सेवा वोटर्स की संख्या 19,907 है वहीं, 18-19 वर्ष के 7,29,267 मतदाता हैं।
प्रवासी वोटर्स की संख्या
प्रदेश में इस बार 100 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या 2,457 है वहीं, प्रवासी वोटर्स की संख्या 17 है। इसके अलावा 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के एवं 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगों के 6,447 वोट हैं, जिन्होंने सुविधा के लिए आवेदन किया है। इसमें से अब तक 358 लोग वोट भी डाल चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Assembly Election: प्रियंका गांधी ने गुजरात मॉडल को फेल बताया, बोलीं- मोदी ने कभी गरीबों का नहीं सोचा
इस बार प्रदेश की 90 सीटों पर कुल 2,03,93,160 हैं, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,01,35,561, महिला मतदाताओं की संख्या 1,02,65,846 तथा थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 753 है। बता दें कि प्रदेश में 2 चरणों में 7 और 17 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, 3 दिसंबर को नतीजे जारी किए जाएंगे।
बता दें कि इस बार प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए 900 संगवारी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 संगवारी मतदान केंद्र बनेंगे और इन मतदान केंद्रों में मतदान दल और सुरक्षा बल सहित अन्य सभी स्टाफ महिलाएं होंगी। इस विधानसभा चुनाव को महिलाओं, विकलांगों व युवाओं सहित सभी नागरिकों के लिए और अधिक समावेशी और सहभागी बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines