CGBSE Result 2024 CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 9 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। बीते दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 10वीं और 12वीं के टॉपर्स से वीडियो कॉल पर बात की और उन्हें बधाई दी। इस दौरान सीएम साय ने टॉपर बच्चों से उनकी फ्यूचर प्लानिंग के बारे में भी बात की। वहीं अब 10वीं और 12वीं में पास होने वाले छात्रों के इनाम पर सीएम साय का बयान सामने आया है।
छात्रों के इनाम पर क्या बोले CM साय
रायपुर में मीडिया से 10वीं और 12वीं के उत्तीर्ण छात्रों को इनाम देने वाले सवाल पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ के बच्चों ने कक्षा 10वीं और 12वीं में काफी अच्छा परफॉर्म किया है। इसलिए उनका रिजल्ट भी काफी अच्छा आया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद भी टॉपर छात्रों के साथ वीडियो कॉल पर बात की है। पहले चुनाव संपन्न हो जाए उसके बाद छात्रों के इनाम को देखते हैं।
यह भी पढ़ें: भूपेश बघेल को लेकर CM साय का बड़ा बयान, बोले- 18 लाख गरीब परिवारों को PM आवास योजना से दूर रखा
जीवन में कुछ असफलताओं का आना तय
इसके साथ ही परीक्षा में फेल होने वाले बच्चों को लेकर सीएम साय ने कहा कि जीवन में कुछ असफलताएं तो आती ही हैं लेकिन उससे निराश नहीं होना चाहिए। पीएम मोदी भी इसलिए ही परीक्षा पे चर्चा करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्वामी आत्मानंद स्कूल को पीएमश्री बनाने पर भी बात की और कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत पीएमश्री योजना लागू हुई है। जिस स्कूल को पीएमश्री बनाया जाएगा, योजना के तहत उसके समुचित विकास के लिए पर्याप्त फंड मिलेगा। साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता और संसाधन को बढ़ावा मिलेगा।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
3 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
6 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
9 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
10 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
14 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines