हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bilaspur Road Accident: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, 2 की हालत गंभीर

विज्ञापन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाने इलाके में एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक युवक बाइक से कोरबा जाने को निकला था। वीरेन्द्र गंधर्व रतनपुर थाना क्षेत्र के लिमहा का रहने वाला था। गांव से कुछ दूर कोरबी हरदीपारा के पास घटना हुई है। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को चपेट में लिया. ट्रैक्टर को जब्त कर मामले की जांच में रतनपुर पुलिस जुटी है।

बता दें कि रतनपुर क्षेत्र के लिमहा में रहने वाले वीरेंद्र गंधर्व(38) किसान थे। शुक्रवार की सुबह वे अपने परिचित जयराम गंधर्व और गुड्डू विश्वकर्मा को लेकर कोरबा जा रहे थे। बाइक सवार युवक सुबह 10 बजे ग्राम कोरबी के हरदीपारा पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से धान लेकर आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए।

इस दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर की चपेट में आकर वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जयराम और गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर वीरेंद्र के स्वजन मौके पर पहुंच गए। वहीं, आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजकर इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें