बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने इन्टरस्टेट गैंग का पर्दाफाश किया है जो मोबाईल चोरी कर दूसरे राज्यों में बिक्री कर खपाते थे। इस अन्तर्राज्यीय मोबाइल चोर गिरोह के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में उपयोग तीन मोबाइल के अलावा दीगर जिलों के चोरी के अन्य 22 नग मोबाइल फोन दो आरोपियों से बरामद किये हैं। आरोपियों ने मोबाइल फोन से 3 लाख 85 हजार रुपए के विभिन्न ट्रांजेक्शन किए हैं।
खातों से उड़ाए पैसे
सरकण्डा के रहने वाले मुकेश दुबे ने बीते 09 नवम्बर को थाना सिविल लाईन आकर रिपोर्ट दर्ज कराई, कि दिनांक 24 अक्टूबर की दोपहर करीबन 01.45 बजे वह बृहस्पति बाजार आये थे। सब्जी लेने के दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया। इसमें उनके चोरी गये मोबाईल फोन में संचालित फोन पे एप का उपयोग कर भारतीय स्टेट बैंक के खाते से कुल 3 लाख 85 हजार 951 रुपये को तथा उनके UPI ID नम्बरों पर संचालित बैंक खातों में आरोपी के द्वारा पैसा ट्रान्सफर कर लिया था।
इस तरह हुआ खुलासा
पुलिस ने झारखंड के भोला कुमार उर्फ टाइगर नोनिया और गौतम कुमार को गिरफ्तार किया, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोपी चोरी के मोबाइल के लॉक खोलकर मोबाइलों के पमेन्ट एप के लॉक को खोलकर उसमें संचालित UPI, ID का उपयोग कर बैंक खातों के रकम स्वयं उपयोग कर एवं दूसरे से बैंक खातों में पैसा ट्रान्सफर कर मोबाईल को लेजाकर झारखण्ड, बिहार एवं पश्चिम बंगाल में बिक्री करते थे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
6 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines