छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को हुईं दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 30 नक्सली मारे गए हैं। इस ऑपरेशन में एक जवान भी शहीद हो गया। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। इस बड़ी कार्रवाई पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह ‘नक्सल मुक्त भारत अभियान’ की दिशा में एक और अहम कदम है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध ‘रुथलेस अप्रोच’ के साथ आगे बढ़ रही है। समर्पण और समावेशन की सभी सुविधाएं देने के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जा रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सल मुक्त होने वाला है।
बहुत जल्द भारत होगा नक्सलवाद मुक्त
मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान भी सामने आया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज दो नक्सली मुठभेड़ हुई हैं। इनमें बीजापुर मुठभेड़ में अब तक कुल 26 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, कांकेर मुठभेड़ में अब तक कुल 4 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जवान बहुत मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प है कि मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा और इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। डबल इंजन सरकार के चलते नक्सलवाद के खात्मे में तेजी आई है। उन्होंने नक्सलियों से हिंसा छोड़ने की अपील भी की।
सुबह से फायरिंग जारी
बीजापुर जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बीजापुर पुलिस ने बताया कि बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (DRG) का एक जवान शहीद हो गया है। कांकेर में भी मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन चल रहा है। दोनों जगहों से कुल 30 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।
यह भी पढ़ें:15 हजार दो, अटेंडेंस पूरी करवाओ… राजस्थान के इस जिले में कॉलेज लेक्चरर गिरफ्तार; ACB ने की कार्रवाई
यह भी पढ़ें:महाराष्ट्र में गौ-तस्करी पर होगी सख्त कार्रवाई, बढ़ती वारदातों को रोकने के लिए सरकार ने किया ये ऐलान
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines