भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले से इस वक्त की बड़ी खबर कैंप इलाके से सामने आ रही है, जहां डायरिया से दो लोगों की मौत हो गई। इस बीमारी के प्रकोप से 50 लोग चपेट आ गए हैं। वहीं इस खबर के बाद से हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही नगर निगम का अमला पहुंच गया है जबकि, स्वास्थ्य विभाग ने इस खबर को दो दिनों तक दबाए रखा। वहीं जिन दो लोगों की मौत हुई है, उनमें 13 साल की एक बच्ची और 27 साल का एक युवक है।
मौके पर पहुंचा नगर निगम अमला
जानकारी के मुताबिक नगर निगम का अमला पहुंच गया है। मेयर नीरज पाल के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन लक्ष्मीपति राजू मौके पर पहुंच गए हैं। जो लोग डायरिया की चपेट में हैं, उनका उपचार सुपेला अस्पताल, जिला अस्पताल व निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं विपक्ष ने आड़े हाथ शहर सरकार को लिया है।
भाजपा ने नगर निगम प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
भाजपा नेता राम उपकार तिवारी ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि, कैंप क्षेत्र के वार्ड 31 में डायरिया से एक बालिका की मौत हो गई। 10 से ज्यादा लोग पीड़िता हैं। कैंप क्षेत्र में डायरिया फैलने के लिए भिलाई निगम प्रशासन को पूरी तरह से जिम्मेदार है। इसके लिए निगम प्रशासन के सभी जिम्मेदार अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
मंत्री तिवारी डायरिया की खबर मिलने पर बुधवार को कैंप क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि डायरिया से ग्यारह साल की बच्ची एम. बांधवी पिता सुदर्शन की मौत हो गई। दर्जन भर से ज्यादा लोग पीड़िता है। जिन्हें लाल बहादूर शास्त्री सरकारी अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में दाखिल कराया गया है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
3 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
3 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
6 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
8 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
13 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
27 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
30 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
33 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
34 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines