लक्ष्मीकांत, बालोद: बालोद विकासखण्ड के अनेक ग्राम पंचायतों में लम्बे अरसे से समय-समय पर जंगली हाथियों की धमक होती रही है। देवारभाट, तालगांव, मटिया बी, मुल्लेगुड़ा, नर्रा एवं इनके 12 से अधिक आश्रित ग्राम, पारा, टोला में जंगली क्षेत्र से हाथियों का दल भोजन पानी की तलाश में बस्तियों के निकट वक्त बेवक्त आ जाते थे एवं खेत जलाशय, घरों, मुहल्लों, बाड़ी को नुकसान पहुंचाने के साथ, जान व माल की नुकसान होता है।
जिससे यहां सामान्य जनजीवन के समक्ष एक कठिन चुनौती उत्पन्न हो रही थी। हाथियों की यह समस्या तब और विकराल रूप ले रही थी जब हाथी दल की धमक अंधेरे में हो इस डर के कारण इन क्षेत्रों में ग्रामीण अंधेरा होने के बाद किसी भी कार्य हेतु घर से बाहर जाने से भयभीत होते व बचते थे। ग्रामीणों के द्वारा समय-समय पर शासन-प्रशासन वन विभाग एवं जन प्रतिनिधियों के समक्ष लम्बे समय से इस समस्या के निदान हेतु हाथी प्रभावित इन क्षेत्रों में रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था की मांग उठती रहती है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जिले के प्रवास व क्षेत्रीय कार्यक्रमों में भी आमजनों के द्वारा इस समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। मुख्यमंत्री के द्वारा इसके निराकरण हेतु आश्वासन व प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिये गये थे। जिसके परिपालन में कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा पूरे संवेदनशीलता व तत्परता से समस्त हाथी प्रभावित ग्रामों, पारा टोला में जिला खनिज न्यास निधी योजना से सौर उर्जा संचालित हाई मास्क लाईट स्थापना प्रमुख चिन्हाकित स्थानों पर की गई जिससे अब वहां अंधेरे के समय में हाथी आतंक से निर्मित होने वाले भय के वातावरण से निजात मिली एवं जान व माल की सुरक्षा में यह प्रकाश व्यवस्था अहम कड़ी साबित हुई । शासन एवं प्रशासन की इस प्रकार की सजगता संवेदनशीलता व तत्परता निश्चित तौर पर एक अत्यंत सराहनीय पहल है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री की पहल पर हाथी प्रभावित क्षेत्रों में सोलर लाईट लगने पर उनके प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
सरपंच ग्राम पंचायत मुल्लेगुड़ा के सरपंच श्री जितेन्द्र कुमार पटेल ने बताया की हाथियों के विचरण से ग्रामीणों में भय का माहौल था परंतु अब रात्रि व भोर में ग्रामीण भय मुक्त होकर दैनिक क्रियाकलाप कर पातें हैं निश्चित तौर पर यह सराहनीय प्रयास है। इसी प्रकार ग्रामीण श्री संतोष मांडवी, श्री कमल सिंह गोटा, श्रीमती छेडिया बाई निषाद ने बताया की हमारा गांव दुरस्थ वनांचल में स्थित है, हमारी समस्याओं को समझकर त्वरित रूप से प्रकाश व्यवस्था करके प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल एवम जिला प्रशासन बालोद ने संवेनशीलता का परिचय दिया हम सब बहुत खुश है और उन्हें धन्यवाद देतें है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
3 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
7 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
7 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
10 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
12 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
17 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
31 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
34 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines