रायपुर: बिलासपुर-नागरपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव कर क्षतिग्रस्त करने के आरोप में आरपीएफ ने सात नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए लड़कों ने बताया कि उन्होंने ट्रेन में सायरन की आवाज सुनने के लिए पथराव किया था। घटना बीते 14 जुलाई को तिल्दा स्टेशन के पास हुई थी, जिससे खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Election: झालावाड़ बीजेपी अध्यक्ष संजय जैन ने दिया इस्तीफा, राजपूत समाज ने अभद्र टिप्पणी का लगाया था आरोप
देश की सबसे तेज ट्रेनों में से एक वंदे भारत पर पथराव की घटना लगातार हो रही है। जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 20826 नागपुर बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में तिल्दा स्टेशन के बाद पत्थर फेंकने की घटना से वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच नंबर C3 के 50,51, 52 सीट नंबर के बगल वाले कांच की खिड़की क्षतिग्रस्त हुई थी। जिसके बाद आरोपियों की तलाश की जा रही थी। आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने सर्चिंग अभियान भी चलाया था।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हम गुलेल लेकर कबूतर मारने के लिए घूम रहे थे। तभी वंदे भारत ट्रेन गुजर रही थी। हमने सुना हुआ था कि वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर मारने से सायरन बजता है। तो उन्होंने गुलेल से पत्थरबाजी की। आरपीएफ ने सभी नाबालिग आरोपियों को बाल न्यायालय रायपुर में पेश किया है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
3 hrs agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
4 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
4 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
7 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
9 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
14 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
28 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
31 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
34 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines