दिनेश कुमार द्विवेदी, मनेन्द्रगढ़
आपने कई बार सुना होगा कि सफलता की कोई उम्र और सीमा नहीं होती है। इस कहावत को छत्तीसगढ़ की 67 साल की कमला देवी मंगतानी ने सच कर दिखाया है। जिस उम्र में ज्यादातर लोग दूसरों के सहारे होते हैं, उस उम्र में कमला देवी मंगतानी ने खेल जगत में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। कमला देवी मंगतानी ने हाल ही में दुबई में आयोजित 11वें अंतरराष्ट्रीय खेल समारोह में वेटलिफ्टिंग में 4 मेडल जीते हैं।
3 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता
बता दें कि संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन द्वारा दुबई में 22 से 28 अप्रैल 2025 को 11वें अंतरराष्ट्रीय खेल समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में छत्तीसगढ़ की कमला देवी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल अपने नाम किए। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल भारत बल्कि छत्तीसगढ़ का नाम भी रोशन हुआ है।
30 साल से हैं डायबिटीज से पीड़ित
कमला देवी बताती हैं कि वह पिछले 30 साल से डायबिटीज जैसी जटिल बीमारी से जूझ रही हैं। एक समय था जब डॉक्टरों ने इलाज से जवाब दे दिया था। उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि वह चलने-फिरने में असमर्थ थीं, उन्हें बैसाखी के सहारे चलना पड़ रहा था। लेकिन जहां एक ओर उनका शरीर जवाब दे रहा था, वहीं दूसरी ओर उनका मनोबल और आत्मविश्वास नई उड़ान भरने को तैयार था। उन्होंने न केवल बैसाखी को छोड़ी, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होकर चलना शुरू किया।
कुछ ही सालों में जाने लगीं जिम
कुछ ही सालों में कमला देवी ने खुद को इतना सशक्त बना लिया कि वह जिम में जाने लगीं। पिछले 5 सालों से वह लगातार जिम में नियमित रूप से अभ्यास कर रही हैं। जहां उनकी उम्र के लोग रिटायरमेंट के बाद आराम की जिंदगी जीते हैं, वहीं कमला देवी सुबह-सवेरे उठकर जिम में पसीना बहाने जाती हैं। जिम में उन्होंने खुद को न केवल फिट किया, बल्कि वेटलिफ्टिंग जैसी कठिन कसरत में भी महारत हासिल की।
यह भी पढ़ें: बिहार के 39 जिलों में बारिश का अलर्ट; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
जीते 100 से अधिक गोल्ड मेडल
उनकी मेहनत और जज्बे का परिणाम यह रहा कि उन्होंने अलग-अलग लेवल पर आयोजित वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं से शुरू होकर वह धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंच गईं। अब तक उन्होंने 100 से अधिक गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। इन पुरस्कारों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
24 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines