हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chhattisgarh में नहीं थम रहा हाथियों का आतंक, बुजुर्ग महिला समेत 2 लोगों की गई जान

विज्ञापन

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हाथियों का कहर बरपाना जारी है। रविवार को फिर 10 हाथियों के दल ने एक महिला सहित दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन अमले ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को 25-25,000 रुपए की सहायता राशि देकर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि पिछले 5 दिनों से 10 हाथियों का दल प्रेम नगर इलाके में उत्पात मचा रहा है। शनिवार को देर रात लगभग 12 बजे यह हाथियों का अभयपुर पहुंचा और घर में सो रहे मनबोध पर हमला कर दिया। हालांकि, ग्रामीण ने भागने की कोशिश जरूर की लेकिन वह हाथी के चपेट में आ गया और मौके पर ही हाथियों के कुचले जाने से उसकी मौत हो गई।

घर में सो रही वृद्ध महिला की गई जान

वहीं दूसरे मामले में सुबह लगभग 5 बजे जनार्दनपुर गांव में पहुंचे हाथियों के दल ने घर में सो रही एक वृद्ध महिला को मौत के घाट उतार दिया। यह दोनों घटनाएं जंगल से लगे घरों में हुई है।

विज्ञापन

बता दें कि कोरिया जिले से आए हाथियों के इस दल ने अभी तक प्रेमनगर इलाके में दर्जनों मकान तोड़ दिए हैं, और बड़ी संख्या में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग का दावा है कि वे लगातार ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं, और हाथियों के नजदीक न जाने की सलाह दे रहे हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वे लगातार ग्रामीणों को समझाइश दे रहे थे कि जंगल से लगे घरों में ना रहे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola