बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस को गांजे से भरी कार को पकड़ने में सफलता मिली है। शातिर आरोपी ने बड़ी ही चालाकी से उत्तर प्रदेश में खपाने के लिए छत्तीसगढ़ पासिंग कार में ओडिशा से गांजा ला रहा था। लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही उसकी योजना को नाकाम कर दिया।
इस तरह पकड़ा गया आरोपी
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद जिला निवासी गोविन्द कुमार पिता राजदेवराम (22 वर्ष) छत्तीसगढ़ की पासिंग कार क्रमांक CG 13 AN 1345 में 14 किलो 700 ग्राम गांजा लेकर ओडिशा से उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान जगतरा के पास स्थित टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान शक होने पर कार चालक को रुकने के लिए कहा गया, लेकिन चालक रुकने के बजाए कार की स्पीड बढ़ाकर भागने लगा।
एक लाख से भी अधिक है कीमत
पुलिस ने पीछा करते हुए बालोदगहन तिराहा के पास आरोपी को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 1 लाख 47 हजार मूल्य का 14 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 20 ख नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में मुख्य रूप से पुरुर प्रभारी अरुण साहू, सहायक उप निरीक्षक रूपेश्वर भगत, आरक्षक लिखन साहू, गुनेश यादव, किशोर साहू, संदीप यादव, डोमेन्द्र रावटे की अहम भूमिका रही।
संबंधित खबरें
CEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
21 mins agoप्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
7 hrs agoममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
8 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
8 hrs agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
9 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
10 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
12 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
13 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
13 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines